शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंपावत

Champawat News:छमनियां-सातखाल मोटर मार्ग पर होगा डामरीकरण – The Chhamniyan-satkhal Motor Road Will Be Paved With Asphalt

November 13, 2026


लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छमनियां-सातखाल मोटर मार्ग पर डामरीकरण की स्वीकृति देकर ग्रामीणों को दीपावली का तोहफा दिया है। वर्षों से लोग इस मार्ग पर डामरीकरण की मांग करते आ रहे थे। सड़क पर डामरीकरण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

सड़क पर डामरीकरण की स्वीकृति मिलने पर बुधवार को ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि छमनिया-सातखाल मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब डामरीकरण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग भी की। इस दौरान खिलानंद पंत, नवीन चंद्र पंत, गोविंद चतुर्वेदी, गीता चतुर्वेदी, पुष्पा पंत, मानसी चतुर्वेदी, कलावती देवी, जानकी देवी, शांति देवी, देवकी देवी, हीरा देवी, दीक्षा पंत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X