शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरिद्वार

Haridwar News:मुख्य पेयजल लाइन फटने से शहर में सात घंटे ठप रही सप्लाई – Water Supply In The City Disrupted For Seven Hours Following A Burst In The Main Drinking Water Pipeline

November 13, 2026


– मायापुर में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पांच पंपिंग स्टेशन बंद करने पड़े

हरिद्वार। मायापुर में मुख्य पेयजल लाइन के अचानक फटने से बृहस्पतिवार को मध्य हरिद्वार के हजारों परिवारों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। मरम्मत कार्य के चलते जल संस्थान को पांच पंपिंग स्टेशन बंद करने पड़े। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक करीब सात घंटे पानी की सप्लाई ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बिना पूर्व सूचना के पानी बंद होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

बृहस्पतिवार की सुबह मायापुर क्षेत्र में मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से तेज बहाव के साथ पानी सड़क पर बहने लगा। सूचना पर जल संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद बताया कि दशकों पुरानी पाइपलाइन अधिक दबाव के चलते फट गई। पानी का रिसाव रोकने और लाइन की मरम्मत के लिए जल संस्थान को न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी, देवपुरा, ललतारो और टिबड़ी स्थित पांच पंपिंग स्टेशन बंद करने पड़े। इसके चलते मध्य हरिद्वार के बड़े हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित रही।

पाइपलाइन से पानी का रिसाव बंद होने और लाइन में भरा पानी सूखने के बाद कर्मचारियों ने वेल्डिंग कर मरम्मत का काम शुरू किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद शाम पांच बजे मरम्मत कार्य पूरा हुआ। इसके बाद पंपिंग स्टेशन चालू कर जलापूर्ति बहाल की गई। पानी की सप्लाई बंद रहने से ललतारौ, टिबड़ी, बल्केश्वर कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, शिवलोक कॉलोनी, रानीपुर मोड़, मॉडल कॉलोनी, विवेक विहार, पुराना रानीपुर मोड़, न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी, खन्ना नगर, ऋषिकुल, देवपुरा और मायापुर समेत आसपास के कई इलाकों के लोग परेशान रहे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विपिन चौहान ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा कराने के बाद आपूर्ति सुचारु करा दी गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X