शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट:टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत, 10 साल में घटे मौत के मामले; इसमें Ai कैसे कर रहा मदद? – Who Report Says India Outperforms Global Average In Reducing Tuberculosis Deaths
फिटनेस

डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट:टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत, 10 साल में घटे मौत के मामले; इसमें Ai कैसे कर रहा मदद? – Who Report Says India Outperforms Global Average In Reducing Tuberculosis Deaths

November 13, 2026


WHO Report says India Outperforms Global Average in Reducing Tuberculosis Deaths

टीबी से मौत के मामलों में कमी
– फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) को कुछ दशकों पहले तक ऐसी बीमारी माना जाता था, जिसका इलाज काफी लंबा और मुश्किल होता था। आज भी यह बीमारी दुनिया के सामने बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है, लेकिन भारत में इसे खत्म करने की दिशा में कुछ उत्साहजनक बदलाव देखने को मिले हैं।

गौरतलब है कि भारत ने साल 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया था पर अब भी न सिर्फ बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं बल्कि भारत टीबी के बड़े बोझ वाला देश बना हुआ है। भारत टीबी को खत्म करने में कई बड़ी चुनौतियां लगातार बनी हुई हैं। टीबी के मामलों का भारी बोझ (दुनिया भर के मामलों का 26%), कुपोषण, जांच में देरी, दवाओं के प्रति प्रतिरोधी टीबी सभी लोगों के लिए चुनौतियां बढ़ाती जा रही है।

हालांकि इस दिशा में थोड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2015 के मुकाबले भारत में टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी आई है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X