बीते दिनों सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में आयोजकों से सामने कई शर्ते रखी गई थीं। अब गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले आगामी कॉन्सर्ट के लिए भी प्रशासन नियमों के पालन पर ध्यान दे रहा है।
विशेष गाने न गाने की चेतावनी
अहमदाबाद के डीसीपीओ (डिस्ट्रिक्ट चाइड प्रोटेक्शन ऑफिसर) ने अपनी शिकायत में ‘पटियाला पेग’, ‘5 तारा ठीके’, ‘जीब विचो फीम लब्बिया’ और ‘जट उत्थे फायर करदा जिथे पाबंदी हथियारा दी’ जैसे गानों को गाने पर रोक लगाने के लिए कहा है। केंद्र के नशा मुक्त भारत अभियान का हवाला देते हुए पत्र में तर्क दिया गया है कि शराब और नशीली दवाओं के उपयोग का महिमामंडन करने वाले गीतों की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, भले ही उनके बोल संशोधित हों।