शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
असम:काजीरंगा के पास बड़ा हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर; 15 से ज्यादा लोगों की मौत – Assam: Several Killed In Bus-truck Collision Near Kaziranga National Park
ब्रेकिंग न्यूज़

असम:काजीरंगा के पास बड़ा हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर; 15 से ज्यादा लोगों की मौत – Assam: Several Killed In Bus-truck Collision Near Kaziranga National Park

November 13, 2026


Assam: Several killed in bus-truck collision near Kaziranga National Park

सड़क दुर्घटना
ग्राफिक

विस्तार

असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा कोहोरा रेंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर हुआ। यह घटना हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन इलाके में हुई। यहां यात्रियों से भरी मिनी बस की कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गई।

गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननिल डेका ने पीटीआई को बताया, हमें शुरुआती जानकारी मिली है कि हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है। हम सभी मौके पर मौजूद हैं। बस से शवों को बाहर निकाला जा रहा है। इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: ओडिशा के 13 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट; किन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम?

राहत और बचाव के लिए मौके पर कौन पहुंचा?

असम के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री अतुल बोरा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वह इसी इलाके के विधायक भी हैं। वह राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे थे। हादसे में घायल लोगों को कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल ज्यादातर लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे की वजह क्या है?

पुलिस अधिकारी ने बताया, बस बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी। वह पार्क के पास लगाए गए गति संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रही थी। हमारा मानना है कि मिनी बस के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस कंटेनर ट्रक से टकरा गई। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X