रेवाड़ी। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व उपयोगिता दिवस एवं विश्व निमोनिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को दोनों दिवसों के महत्व की जानकारी दी। विश्व उपयोगिता दिवस पर उन्होंने कहा कि किसी भी चीज का सही उपयोग ही उसकी वास्तविक उपयोगिता है। पुस्तक पढ़ने व सीखने और तकनीक जीवन को आसान बनाने के लिए है। विश्व निमोनिया दिवस पर उन्होंने स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से हाथ धोना, पौष्टिक भोजन करना और समय पर टीकाकरण करवाना जरूरी है। संवाद