शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन – Applications Invited

November 13, 2026


चित्रकूट। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए शासन ने राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर ने बताया कि राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलेगा। संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और अध्यापकों को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्ववित्त पोषित विद्यालयों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन upmsp.edu.in पर किए जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। इच्छुक पात्र शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें सभी संलग्नकों सहित हार्ड कॉपी 5 दिसंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X