साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ का सीक्वल बनने जा रहा है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने फैंस को यह खुशखबरी दी है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।
‘आवारा पागल दीवाना 2’ पर क्या बोले सुनील?
सुनील शेट्टी ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना 2’ के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है, इस पर काम जारी है।’ इस पर उनसे सवाल हुआ कि क्या इसकी शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है? इसके जवाब में शेट्टी ने कहा कि हां ऐसा हो सकता है।