शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:मंदाकिनी शरदोत्सव में मैदान के समतलीकरण पर उठे सवाल – Questions Raised Over The Leveling Of The Ground For The Mandakini Sharadotsav

November 13, 2026


अगस्त्यमुनि। पांच दिवसीय मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले का शुक्रवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। समारोह में अगस्त्यमुनि के खेल मैदान के संरक्षण और समतलीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठा।

वहीं, लंबे समय से नाराज चल रहे नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी भी चर्चा में रही। मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक सौरभ मैठाणी ने ”मैं पहाड़ों को रैबासी तू दिल्ली रोंण वाली… समेत कई गीताें की प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि अगस्त्यमुनि की पहचान मेले और खेल मैदान से है इसलिए दोनों का संरक्षण जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान ने मैदान के समतलीकरण की मांग उठाई।

सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक सौरभ मैठाणी ने ”मैं पहाड़ो कु रैबासी तू दिल्ली रोंण वाली….” और ”तू रहंदी मां…” जैसे गीतों से दर्शकों को झुमाया। लोकगायिका खुशी जोशी ने भी प्रस्तुतियां दीं।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, मेला समिति अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल, संयोजक विक्रम सिंह नेगी, अंकुर रौथाण, जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता नीलकंठ भट्ट, अजयवीर भंडारी, डॉ. आशुतोष भंडारी और पृथ्वीपाल रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X