Pratapgarh News:कथास्थल तक ले जाएंगी रोडवेज की सात स्पेशल बसें – Seven Special Roadways Buses Will Take Passengers To The Event Venue
कुंडा के बेंती राजभवन में रामकथा 17 नवंबर से शुरू होगी। इसमें दो लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। जिला मुख्यालय के साथ पट्टी, रानीगंज और लालगंज तहसील क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रतापगढ़ डिपो से कथा स्थल तक 17 से 20 नवंबर तक सात स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा।
बसें सुबह आठ, 10, दोपहर 12, दो और तीन बजे प्रतापगढ़ से कुंडा के लिए रवाना होंगी। कथा समापन के बाद वापस आएंगी। भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि कथा स्थल पर जाम की स्थिति को देखते हुए चालक-परिचालकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है।
