शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:तिगरी मेले में 10 से बढ़ाकर 30 बेड का होगा अस्थायी अस्पताल – The Temporary Hospital At The Tigri Fair Will Be Expanded From 10 To 30 Beds

November 13, 2026


अमरोहा/गजरौला। तिगरी गंगा मेले में इस बार श्रद्धालुओं के लिए 30 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया जाएगा। पिछले साल अस्पताल की क्षमता 10 बेड थी। मेले में आने वाले 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है।

15 से 25 नवंबर तक चलने वाले मेले में चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी। बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी। अस्पताल में एंटी रेबीज और एंटी स्नेक वेनम के इंजेक्शन उपलब्ध रहेंगे। आपात स्थिति में 108 और 102 एंबुलेंस सेवा भी मिलेगी।

डीएम इस संबंध में अधिकारियों के साथ कई बार बैठक कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 30 बेड का अस्पताल स्थापित किया जाएगा, ताकि बीमार होने पर उन्हें तत्काल उपचार मिल सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X