शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अंडर-19 क्रिकेटर खुदकुशी:टीम में चयन के लिए पसीना बहा रही थी किशोरी, परिवार का आरोप- तंग कर रहे थे मनचले – Under 19 Cricketer Death Telangana Family Allegation Two Youth Harrassing Madhu Colony Vikarabad Hindi Updates
खेल

November 13, 2026

Under 19 cricketer death telangana family allegation two youth harrassing Madhu Colony Vikarabad hindi updates

तेलंगाना में क्रिकेटर ने की खुदकुशी (सांकेतिक)
ग्राफिक्स

विस्तार

तेलंगाना के विकाराबाद में 17 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी ने अपने मामा के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक किशोरी टीम में चयन की तैयारी कर रही थी और यहीं कोचिंग ले रही थी। किशोरी के परिवार ने आरोप लगाया है कि दो युवक उसे प्रेम के नाम पर परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

किशोरी नाबालिग, क्या पॉक्सो कानून के तहत कार्रवाई?

जिन दो युवकों पर प्रेम के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगा है, उनकी पहचान या उम्र का खुलासा नहीं हुआ है। जान गंवाने वाली किशोरी नाबालिग है, इसलिए उसकी पहचान जाहिर नहीं की जा सकती। पुलिस मानसिक प्रताड़ना और पॉक्सो कानून जैसे हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है।

(खबर अपडेट की जा रही है)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X