शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटद्वार:ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटी की मौत, पिता-पुत्र घायल, भैयादूज पर ससुराल से लौट रहा था परिवार – Accident In Kotdwar Mother And Daughter Die As Tractor Overturns Father And Son Injured
कोटद्वार

कोटद्वार:ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटी की मौत, पिता-पुत्र घायल, भैयादूज पर ससुराल से लौट रहा था परिवार – Accident In Kotdwar Mother And Daughter Die As Tractor Overturns Father And Son Injured

November 13, 2026


Accident in Kotdwar Mother and daughter die as tractor overturns father and son injured

सड़क हादसा
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

नगर की सीमा से सटे चतरूवाला में ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटी की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नजीबाबाद थाना पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। घटना शुक्रवार सुबह नौ बजे की बताई जा रही है।

यूपी के नजीबाबाद थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भाबर क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी दीपक (36) पुत्र स्व. सुभाष सिंह भैया दूज पर अपनी पत्नी सीमा और दोनों बच्चों दिव्यांशु (5) व श्रद्धा (11) के साथ ससुराल भागूवाला (बिजनौर) गया था। शुक्रवार को वापसी में परिवार ट्रैक्टर से घर लौट रहा था।

बताया कि चतरूवाला में कच्चे रास्ते से पक्की सड़क पर आते समय दीपक ट्रैक्टर मोड़ रहा था। इसी दौरान बच्चे ने स्टेयरिंग घुमा दिया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

चमोली: कनोल गांव में जंगल गए मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस को नहीं दी सूचना, किया दाह संस्कार

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया, जहां चिकित्सकों ने श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उपचार के दौरान सीमा ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में दीपक और उसके बेटे दिव्यांशु को हल्की चोटें आई हैं।

सूचना मिलने पर नजीबाबाद थाना पुलिस बेस अस्पताल पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X