Mainpuri News:पुलिस ने महिला को लौटाया जेवर-नकदी से भरा बैग – Police Returned A Bag Full Of Jewellery And Cash To The Woman
कुरावली। कुरावली पुलिस ने बस में छूटे जेवर और 25 हजार रुपये से भरा बैग बरामद किया। सिकंदराराऊ, हाथरस निवासी पंकज देवी दिल्ली से सिकंदराराऊ जा रही थीं। आनंद विहार से रायबरेली डिपो की बस में उनका बैग छूट गया। बैग में सोने के झाले, हार, अंगूठी, चांदी की पायल और 25 हजार रुपये थे। पंकज देवी ने डायल 112 पर बस के नंबर सहित जानकारी दी। तब बस एटा क्षेत्र पार कर मैनपुरी में थी। कुरावली पीआरवी पर सिपाही कल्याण सिंह और विपिन कुमार ने नेशनल हाईवे पर अशोकपुर गांव के निकट बस रुकवाई और महिला का बैग बरामद कर सकुशल सौंप दिया। संवाद
