शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:घर में घुसकर मारपीट, सात पर रिपोर्ट – Assault After Breaking Into A House; Case Registered Against Seven People

November 13, 2026


बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के टेहरी ख्वाजा गांव में डंपर की टक्कर के बाद हुए विवाद में घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ग्राम निवासी आरिफ ने रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पहले नूर हसन और नबी हसन ने जानबूझकर उसके खड़े डंपर में टक्कर मारी थी, जिससे गाड़ी को नुकसान हुआ। आरिफ की शिकायत पर नूर हसन आदि ने नुकसान की भरपाई का झूठा आश्वासन दिया, लेकिन भरपाई नहीं की।

इसी वजह से पांच नवंबर को सुबह 11 बजे जमीर हसन, इबने हसन, अमीर हसन, मेंहदी हसन, नबी हसन, नूर हसन और मोनिस लाठी-डंडे लेकर आरिफ के घर में घुस आए। सभी ने उसे व उसके परिवार की महिलाओं को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

जमीर हसन ने उसे जान से मारने की नीयत से सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि सभी सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X