आरएमपीयू :2.83 लाख प्रवेश पत्र जारी होना शुरू – Rmpu: Issuance Of 2.83 Lakh Admit Cards Begins

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय।
November 13, 2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। इसमें लगभग 2,83,303 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। शुक्रवार से इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होना शुरू हो गया है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से यह प्रवेश पत्र मिलना शुरू हो गया है। अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज में बने 202 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में यह परीक्षाएं होंगी और दिसंबर तक संचालित होंगी।
परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश पत्र दिए जा रहे हैं। कई कॉलेज में छात्र-छात्राओं की पूरी फीस जमा नहीं हो पाई है, इसलिए कॉलेज प्रबंधन पहले फीस जमा कराते हैं और उसके बाद ही प्रवेश पत्र जारी करते हैं। समर्थ पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉग इन आईडी जारी कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि ढाई लाख छात्र-छात्राओं के लिए लगभग 12.50 उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर भेजी जा रही हैं। शनिवार से यह केंद्रों पर पहुंचने लगेंगी। इस परीक्षा में दो तरह के प्रश्नपत्र आएंगे। एक विस्तृत उत्तर वाले और दूसरे बहुविकल्पीय। परीक्षा केंद्रों में हर तरह की मूलभूत सुविधाओं की जांच कराई जाएगी। नकल रोकने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
जनपद परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी
अलीगढ़ 89 1,38,783
एटा 49 61,399
हाथरस 35 44,163
कासगंज 29 38,958
योग 202 2,83,303
November 13, 2026
एएमयू – फोटो : संवाद विस्तार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की भूमि संपत्तियों को अतिक्रमण से बचाने के लिए एएमयू एलुम्नी फ्रेटरनिटी ने छात्रसंघ से हस्तक्षेप की मांग की है। 10 नवंबर को छात्रसंघ पदाधिकारियों को भेजे ज्ञापन में संगठन ने भूमि प्रबंधन में कथित लापरवाही और लंबित शिकायतों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग […]
November 13, 2026
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की सगाई को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंची – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह तथा उनके भाई सौरव सिंह की 14 नवंबर को होने वाली सगाई को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। तालानगरी स्थित एक ही मैदान […]
November 13, 2026
किराएदार ने साथियों संग मिलकर रची थी साजिश, पुलिस ने एलईडी और इन्वर्टर किया बरामद; मुख्य आरोपी की तलाश जारी अलीगढ़ के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र की न्यू कुलदीप विहार कॉलोनी में दीवाली की छुट्टियों के दौरान चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लगभग आठ लाख रुपये के नकदी और आभूषणों पर हाथ […]
