शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब को नशे के संकट से छुटकारा दिलाएगा अकाली दल :हरसिमरत – Akali Dal Will Rid Punjab Of The Drug Crisis: Harsimrat
अमृतसर

पंजाब को नशे के संकट से छुटकारा दिलाएगा अकाली दल :हरसिमरत – Akali Dal Will Rid Punjab Of The Drug Crisis: Harsimrat

November 14, 2026


Akali Dal will rid Punjab of the drug crisis: Harsimrat

तरन तारन में रैली मौके हरसिमरत कौर बादल के साथ हल्का इंचार्ज कंचनप्रीत कौर ।पूर्व केंद्रीय मं

संवाद न्यूज एजेंसी

खडूर साहिब। शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि 2027 में सरकार बनने पर पार्टी पंजाब को नशे के संकट से मुक्त कर देगी। बादल ने पिछली कांग्रेस और मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकारों पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। सांसद शुक्रवार को तरनतारन हलके में जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं।

उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने नशे को खत्म करने का वादा किया था। इसके बजाय, उन्होंने इसे इतना बढ़ावा दिया कि आज पंजाब के घरों तक नशे की पहुंच हो रही है। बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि महिलाएं अब केवल नशे की तस्करी खत्म करना चाहती हैं। अकाली दल ने नशे के तस्करों से निपटने के लिए माई भागो दी फौज का गठन किया है। बादल ने इसके सदस्यों से अपने गांवों में जत्थे बनाने की अपील की। उन्होंने वादा किया कि अकाली दल सरकार बनने पर ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक महिला पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में विशेष कार्य बल बनेगा। बादल ने कहा, उन्होंने माई भागो की फौज के सदस्यों से नशा बेचने वालों के साथ-साथ उनका संरक्षण करने वालों का रिकॉर्ड रखने की अपील की है। हम सभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि नशे के आदी लोगों के लिए पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X