शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिजनेस अपडेट्स:गोयल बोले- जल्द हो सकता है भारत-us ट्रेड डील का एलान; आरबीआई की पेटीएम वॉलेट सेवा को मंजूरी – Business Updates Piyush Goyal India-us Trade Deal Rbi Paytm Wallet Service Sebi Bse Nse Crude Oil Price News
कारोबार

बिजनेस अपडेट्स:गोयल बोले- जल्द हो सकता है भारत-us ट्रेड डील का एलान; आरबीआई की पेटीएम वॉलेट सेवा को मंजूरी – Business Updates Piyush Goyal India-us Trade Deal Rbi Paytm Wallet Service Sebi Bse Nse Crude Oil Price News

November 14, 2026


Business Updates Piyush Goyal India-US trade deal RBI Paytm Wallet service SEBI BSE NSE crude oil price news

बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स
– फोटो : amarujala.com

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते का एलान जल्द हो सकता है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत अच्छी चल रही है। कुछ मुद्दे ही बाकी है, जिन्हें सुलझाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने संकेत दिया कि समझते की घोषणा जल्द हो सकती है। एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में गोयल ने कहा कि अमेरिका भारत का अहम साझेदार है। दोनों देशों के बीच व्यापार के अलावा तकनीक, रक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में भी सहयोग है। उन्होंने कहा, अमेरिका के साथ हमारी बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। यह बहुआयामी संबंध है। बातचीत सहज और दोस्ताना माहौल में हो रही है और कोई बड़ी बाधा नहीं है। 

आरबीआई की पेटीएम वॉलेट सेवा को मंजूरी

डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से वॉलेट सेवा संचालित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इससे कंपनी की भुगतान सेवा इकाई पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज डिजिटल वॉलेट सहित प्रीपेड भुगतान उत्पाद जारी कर सकेगी। हालांकि, इसके लिए आरबीआई से अंतिम मंजूरी लेना जरूरी होगा। यह मंजूरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द होने और उसके बंद होने की प्रक्रिया के बाद मिली है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X