शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
करनाल

Karnal News:घरौंडा में हटाया अतिक्रमण, सामान किया जब्त – Encroachment Removed In Gharaunda, Goods Seized

November 14, 2026


नगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा। त्योहारी सीजन समाप्त होते ही नगरपालिका प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को नगरपालिका की टीम ने विभिन्न बाजारों और मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया गया। नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखने वाले कुछ दुकानदारों का सामान नगरपालिका कर्मचारियों ने जब्त कर लिया।

नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान कर्मचारियों ने दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर सामान न रखने की हिदायत दी। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजारों में दुकानदारों के बीच हलचल देखने को मिली। नगरपालिका का उद्देश्य शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X