शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालंधर

Jalandhar News:अबोहर धर्मशाला से भारी मात्रा में बिना लाइसेंस दवाएं बरामद – Large Quantity Of Unlicensed Medicines Seized From A Dharamshala In Abohar

October 28, 2026


अबोहर। साहित्य सदन रोड स्थित एक धर्मशाला में बिना लाइसेंस दवाएं स्टोर किए जाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना पर जिला ड्रग इंस्पेक्टर हरिता बांसल ने सिटी-1 पुलिस के साथ दबिश दी।

इस दौरान एक कमरे से बड़ी मात्रा में दवाएं मिलें, जिनके बिल नहीं थे। प्रारंभिक जांच में अबोहर निवासी गुरदीप द्वारा बिना लाइसेंस दवाएं स्टोर करने का पता चला। बरामद दवाओं को कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है। ड्रग विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दबिश से क्षेत्र के कुछ मेडिकल संचालकों में भी हलचल देखी गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X