शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पटियाला

Patiala News:इमरजेंसी में एक कॉल पर मिलेगी मेडिकल मदद, पीयू ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर – Medical Assistance Available With A Single Call During Emergencies; Pu Issues A Helpline Number

October 28, 2026


भाई घनैया हेल्थ सेंटर की सेवा 24 घंटे रहेगी चालू, छात्र, शिक्षक, कर्मचारी और उनके परिवार ले सकेंगे सुविधा

अमर उजाला ब्यूरो

पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के भाई घनैया हेल्थ सेंटर ने परिसर में 24 घंटे चालू रहने वाली हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इसके लिए 8699046099 संख्या जारी किया गया है।

कुलपति डॉ. जगदीप सिंह ने औपचारिक रूप से यह हेल्पलाइन संख्या जारी किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा प्राथमिकता है। आपात स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से कीमती जानें बचाई जा सकती हैं। हेल्थ सेंटर की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेगीना मैनी ने बताया कि यह हेल्पलाइन संख्या भाई घनैया जी के बरसी दिवस को समर्पित है। उन्होंने कहा कि पहले लैंडलाइन संख्या से संपर्क करने में परेशानी आती थी। नए हेल्पलाइन संख्या से आपात स्थिति में चिकित्सा सहायता के लिए संपर्क करना आसान होगा। यह पहल विश्वविद्यालय परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X