Pithoragarh News:दीपावली के बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़, दिल्ली-देहरादून रूट पर अतिरिक्त बसें चलाईं – Rush Of Passengers Returning After Diwali; Additional Buses Deployed On The Delhi-dehradun Route
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ के प्रवेश द्वार टनकपुर के प्रमुख बस स्टेशन में दीपावली पर्व मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ शुक्रवार को भी बनी रही। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने दिल्ली, देहरादून और हरिद्वार रूट पर दो-दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया। वहीं स्थानीय रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए।
