शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोनभद्र

Sonebhadra News:सब्जी मंडी से हटाए जाने पर व्यापारियों का प्रदर्शन – Traders Protest After Being Removed From The Vegetable Market

November 14, 2026


सोनभद्र। सब्जी मंडी से हटाए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क से पांच फीट की दूरी छोड़कर फुटकर दुकान लगाने की अनुमति देने और सब्जी मंडी का दूसरा गेट खुलवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से सब्जी मंडी के बाहर फुटकर दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। हाल ही में मंडी सचिव ने उन्हें वहां से हटा दिया। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुकानें हटाए जाने से आय का जरिया बंद हो गया है और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि सड़क से पांच फीट की दूरी छोड़कर उन्हें फुटकर दुकान लगाने की अनुमति दी जाए। साथ ही मंडी का दूसरा गेट खुलवाया जाए, जिससे आवागमन और कारोबार सुचारु रूप से संचालित हो सके। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में जियालाल सोनकर, गोविंद सोनकर, राकेश कुमार, राजू सोनकर, सुधाकर कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X