Udham Singh Nagar News:बीसीएसएफ इंटर कॉलेज प्रबंध समिति नई कार्यकारिणी का गठन – Formation Of A New Executive Committee For The Bcsf Inter College Management Committee
बाजपुर। बीसीएसएफ इंटर कॉलेज प्रबंधन की साधारण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम ऋचा सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय नई प्रबंधन कार्यकारिणी का गठन हुआ। शुक्रवार को चीनी मिल के प्रशासनिक कार्यालय में आयोजित बैठक में सहमति के आधार पर चीनी मिल महाप्रबंधक ऋचा सिंह अध्यक्ष, चीनी मिल मुख्य अभियंता नारायण सिंह उपाध्यक्ष, चीनी मिल के मुख्य रसायनविद उपेंद्र कुमार शुक्ला संस्था प्रतिनिधि, सीसीओ डॉ. राजीव अरोरा शिक्षाविद, चीनी मिल के मुख्य लेखाकार संजय कुमार कोषाध्यक्ष, संदीप कुमार प्रबंधक, प्रधानाचार्य सहजराम पदेन सदस्य, सचिन ठाकुर श्रमिक प्रतिनिधि सहित 27 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की गई। संवाद
