शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:न्याय पंचायत पसवारा ने छह विकेट से पचपहरा को हराया – Nyay Panchayat Paswara Defeated Pachpahara By Six Wickets

November 14, 2026


= राहुल कुशवाहा बने मैन ऑफ द मैच, विधानसभा कप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

महोबा। शहर के छतरपुर रोड पर स्थित मोदी ग्राउंड पर शुक्रवार को महोबा-हमीरपुर विधानसभा कप-2027 के तहत न्याय पंचायत पचपहरा और पसवारा की टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसमें न्याय पंचायत पसवारा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पचपहरा को छह विकेट से शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पचपहरा की टीम 11.2 ओवर में 96 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पसवारा की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 8.3 ओवर में चार विकेट खोकर 97 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए राहुल कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। हमवीर राजपूत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व मोहम्मद आरिफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने। अंपायर की भूमिका अनूप और एनपी सिंह ने निभाई जबकि स्कोरर सौरभ रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता शिवशंकर ने विजेता व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X