शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 11वी कक्षा की टीम विजयी – 11th Class Team Wins Volleyball Competition
करनाल

Karnal News:वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 11वी कक्षा की टीम विजयी – 11th Class Team Wins Volleyball Competition

November 14, 2026


11th class team wins volleyball competition

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 11वी कक्षा की टीम विजयी
– फोटो : वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 11वी कक्षा की टीम विजयी

– बाल दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनला। स्वर्ण वाटिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में दौड़ और वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान 11वीं कक्षा की टीम ने वॉलीबॉल मुकाबले में 12वीं कक्षा की टीम को हराकर जीत हासिल की। कार्यक्रम में स्कूल निदेशक सुखबीर संधू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निदेशक सुखबीर संधू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है। खेल हमें अनुशासन, टीम भावना, धैर्य और हारकर भी फिर से खड़े होने की ताकत सिखाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है। स्कूल प्रिंसिपल बिजेंद्र शर्मा ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के सपनों और उनकी प्रतिभा को सलाम करने का दिन है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि उन्हें खेल, संस्कार और अनुशासन के माध्यम से एक अच्छा नागरिक बनाना है। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X