शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भाजपा ने सिख समाज को दिया मान-सम्मान :हरजिंद्र सिंह – Bjp Has Accorded Respect And Honor To The Sikh Community: Harjinder Singh
अंबाला

भाजपा ने सिख समाज को दिया मान-सम्मान :हरजिंद्र सिंह – Bjp Has Accorded Respect And Honor To The Sikh Community: Harjinder Singh

November 14, 2026


BJP has accorded respect and honor to the Sikh community: Harjinder Singh

बराड़ा के गुरुद्वारा बाबा प्रेम सिंह में हरजिंद्र सिंह को सम्मानित करते सिख समाज के लोग। प्रवक्
– फोटो : सांकेतिक

बराड़ा। गुरुद्वारा बाबा प्रेम सिंह में सिख समाज ने भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरजिंद्र सिंह का सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरबत के भले की अरदास से हुई। जिला परिषद अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाना ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिख समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने सबका साथ-सबका विकास की नीति को साकार किया है। हरजिंद्र सिंह ने इसे पूरे समाज का सम्मान बताया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज की समस्याएं सरकार तक पहुंचने का भरोसा दिलाया। एचएसजीएमसी सदस्य राजेंद्र सिंह डुलियाना ने ननकाना साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा का कोटा बढ़ाने की मांग रखी। इस अवसर पर तरसेम सिंह, सतिंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, गुरदीप सिंह और प्रह्लाद सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X