दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांगनौली कट के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। टायर पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से आ रही महिंद्रा बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक और बोलेरो मालिक की जान चली गई। सूचना मिलने पर पहुंची दोघट पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत मोर्चरी भेज दिया।
टायर बदल रहा था डीसीएम चालक, पीछे से आई बोलेरो
हादसा दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांगनौली कट से करीब 300 मीटर दिल्ली की ओर हुआ। डीसीएम का टायर पंचर होने के कारण चालक ने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। वह टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही महिंद्रा बोलेरो ने डीसीएम में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी का मेरठ दौरा: आज शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री, सुरक्षा अलर्ट, माल रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित