शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागपत

Baghpat News:प्रदूषण भी नहीं हो रहा कम, कोहरा भी छाया – Polution News

November 13, 2026


बागपत। यहां प्रदूषण कम नहीं हो रहा है, जिससे लोगों के लिए मुसीबत बढ़ रही है। बागपत में शुक्रवार को एक्यूआई 235 रहा। ग्रेप 3 लागू होने के कारण निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई है। वहीं कोहरा छाने के कारण वाहन चालकों को दिन में ही लाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे काफी परेशानी उठानी पड़ी।

यहां शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह के समय कोहरे की चादर इतनी घनी थी कि दृश्यता बहुत कम हो गई। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे व दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। चालकों को अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ना पड़ा ताकि सड़क दुर्घटना होने से बचा जा सके। खेतों में चारा लेने निकले ग्रामीण और सुबह की सैर पर गए लोग ठंड महसूस करने लगे। लोगों ने अचानक बढ़ी ठंड से बचने के लिए अपने सिर पर कपड़े ओढ़ लिए। यह नजारा आमतौर पर दिसंबर के महीने में देखने को मिलता है। वहीं बारिश होने के कारण प्रदूषण भी काफी कम हो गया।

—

प्रदूषण कम नहीं होने से लोग परेशान

बागपत। मौसम में बदलाव से हवा में नमी काफी बढ़ी है। दिवाली पर आतिशबाजी भी खूब की गई तो त्योहारों पर लोगों का आवागमन ज्यादा होने पर वाहन खूब दौड़ाए गए। प्रदूषण बढ़ने के कारण ही ग्रेप 3 लागू कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के अनुसार ग्रेप 3 के नियमों के तहत निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा उद्योगों में जनरेटर नहीं चलाए जा सकते हैं। प्रदूषण बढ़ने के कारण आंखों में जलन व सांस के मरीजों को परेशानी हो रही है। एक्यूआई 235 तक रहा। डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत के अनुसार जहां प्रदूषण के कारण सांस, आंख में जलन के साथ ही गले में समस्या होने के मरीज लगातार अस्पताल में पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X