शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बस्ती

Basti News:बिजली व्यवस्था सुधार पर खर्च होंगे 145 करोड़ रुपये, 4138 कार्ययोजनाएं तैयार – Rs 145 Crore To Be Spent On Improving The Power System; 4,138 Action Plans Prepared

November 14, 2026


बस्ती। मंडल में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए इस वित्तीय वर्ष में 145 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पूर्वांचल बिजली वितरण निगम ने अतिरिक्त बिजनेस प्लान तैयार किया है। उपकेंद्रों के निर्माण से लेकर लाइन को मजबूत करने, ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने और नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाने तक के 4138 कार्य कराए जाएंगे।

जोन के बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में 145 करोड़ की लागत से 4138 कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और नए ट्रांसफार्मर लगाने के काम सबसे अधिक हैं।

मुख्य अभियंता विद्युत वितरण वीके गुप्ता ने बताया कि अतिरिक्त बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत जोन में 145 करोड़ रुपये के कार्य कराए जाने हैं। इनमें 635 वितरण ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने पर 33.63 करोड़ रुपये और 2339 नए 11/0.4 केवी वितरण ट्रांसफार्मर लगाने पर 50.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 1106 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि पर 19.81 करोड़ रुपये का प्रावधान है। औद्योगिक क्षेत्र में 22 ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए 1.28 करोड़ रुपये निर्धारित हैं।

संतकबीरनगर में 858 और सिद्धार्थनगर में 1656 काम : संतकबीरनगर सर्किल में 858 कार्यों के लिए 30.67 करोड़ रुपये और सिद्धार्थनगर सर्किल में 1656 कार्यों के लिए 48.45 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। सिद्धार्थनगर में 954 नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाने पर 16.42 करोड़ रुपये और 402 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि पर 6.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं संतकबीरनगर में 325 नए वितरण ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए 5.52 करोड़ रुपये और 399 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए 7.40 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X