Bahraich News:नानपारा-मैलानी रेलखंड पर फिर चलेंगी छह ट्रेनें – Six Trains To Resume Operations On The Nanpara-mailani Rail Section

नानपारा-मैलानी रेल प्रखंड पर गुजरती ट्रेन की फाइल फोटो। – स्रोत : विभाग
November 14, 2026

नानपारा-मैलानी रेल प्रखंड पर गुजरती ट्रेन की फाइल फोटो। – स्रोत : विभाग
बिछिया। नानपारा-मैलानी मीटरगेज रेलखंड पर 16 नवंबर से ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने निरस्त चल रहीं तीन जोड़ी यानी छह ट्रेनों को बहाल करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 16 और 17 नवंबर से मैलानी-नानपारा के बीच दो जोड़ी ट्रेनें चलेंगी। वहीं, 21 नवंबर से मैलानी-बिछिया के बीच एक जोड़ी ट्रेन का संचालन शुरू होगा।
बरसात के दौरान भीरा खीरी-पलियाकलां के बीच पुराने रेल कटान स्थल पर जल रिसाव के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया था। इससे करीब ढाई माह से रेल सेवा बंद थी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, शुक्रवार को रेलखंड पर ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल रहने और आवश्यक मरम्मत व संरक्षा संबंधी कार्य पूरे होने के बाद ट्रेनों को बहाल करने का निर्णय लिया गया।
रेल सेवा बंद होने से नानपारा, बिछिया, कतर्नियाघाट, निशानगाड़ा, मुर्तिहा, पलिया और भीरा समेत आसपास के क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को परेशानी हो रही थी। उन्हें सड़क मार्ग से सफर करना पड़ रहा था। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से स्थानीय यात्रियों के साथ दुधवा टाइगर रिजर्व और कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र आने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी।
ये ट्रेनें होंगी बहाल
16 नवंबर से ट्रेन संख्या 52262 और 52264 मैलानी-नानपारा के बीच चलेंगी। 17 नवंबर से ट्रेन संख्या 52261 और 52263 नानपारा-मैलानी के बीच संचालित होंगी। वहीं, 21 नवंबर से ट्रेन संख्या 52259 और 52260 मैलानी-बिछिया के बीच चलेंगी।
November 14, 2026
पयागपुर। चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल हिस्ट्रीशीटर बब्बू बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ में घायल हो गया, जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 1:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे […]
November 13, 2026
शिवांगी। -संवाद मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरी मलमला गांव के मजरा लोनियनपुरवा में बृहस्पतिवार शाम घर में घुसे तेंदुए ने सात वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। उसके पेट पर पंजे से गहरे खरोंच आए हैं। बालिका की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। घटना के बाद […]
November 13, 2026
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को बहराइच प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-12 के लिए तीन दिवसीय क्रिकेट ट्रायल संपन्न हुआ। तीन, 10 और 11 नवंबर को आयोजित इस ट्रायल में विभिन्न जिलों और प्रदेशों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान पांच टीमों के बीच मुकाबले कराए […]
