शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:हादसे में बालक की मौत में प्राथमिकी दर्ज – Fir Lodged In Accident That Killed A Child

November 14, 2026


कोतवाली क्षेत्र के फतवा गांव में 10 नवंबर की शाम को एक चार वर्षीय बालक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया था। मामले में फतवा गांव निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 नवंबर की शाम को उनका चार वर्षीय भतीजा रुद्र अपनी माता के साथ गांव में ही सड़क किनारे खड़ा था। तभी यहां से गुजरे एक ट्रक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर उसे टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X