शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:मानदेय के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी – Anganwadi Workers’ Agitation For Honorarium Continues

November 13, 2026


तहसील परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन अब तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

धरने को समर्थन देने पहुंची कांग्रेस नेता पूजा गुप्ता ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का वादा किया था लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे टीकाकरण, एसआईआर, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और बच्चों की शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही है। इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही है। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X