सेना के जवानों को मिठाई खिलाने पहुंचीं दादी, सभी पर लुटाया खूब प्यार, अंदाज ने जीत लिया दिल
Last Updated:
सोशल मीडिया पर वायरल दादी का एक नया वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. इस बार दादी मिठाई का डिब्बा लेकर भारतीय सेना के जवानों के बीच पहुंचीं. उन्हें देखते ही जवानों के चेहरे खिल उठे. दादी की मुस्कान और अपनापन देखकर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो कभी लोगों को हैरान कर देते हैं, तो कभी चेहरे पर मुस्कान बिखेर देते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक बार फिर ऐसी ही एक प्यारी सी झलक लोगों का ध्यान खींच रही है. इस वीडियो में नजर आ रही हैं सबकी चहेती ‘वायरल दादी’ जिनका अंदाज और जिंदादिली लोगों को खूब पसंद आती है. दादी की लोकप्रियता अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है. उनके वीडियो देखते ही लोग उन्हें पहचान लेते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.
वायरल दादी की खासियत यह है कि वह अपनी उम्र को कभी अपने उत्साह के आड़े नहीं आने देती हैं. इससे पहले भी उनके कई वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं. कभी वह भारी-भरकम बस और ट्रक का स्टेयरिंग संभालती नजर आईं, तो कभी अपने बेफिक्र अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया. उनका एक पुराना वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था, जिसमें वह भारतीय सेना के जवानों के बीच पहुंचकर उन्हें फ्लाइंग किस देती दिखाई दी थीं. दादी का यह अंदाज देखकर लोगों ने खूब प्यार लुटाया था.
मिठाई खिलाने पहुंचीं दादी
अब एक बार फिर दादी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बार वह मिठाई का डिब्बा लेकर सेना के जवानों के बीच पहुंची हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी अपने चिर-परिचित अंदाज में मुस्कुराते हुए जवानों से मिलती हैं. उन्हें देखते ही वहां मौजूद लोग पहचान जाते हैं. उनके चेहरे पर भी खुशी साफ झलकती है. दादी का यह छोटा सा अपनापन और जवानों के प्रति प्यार लोगों को भावुक कर रहा है.
View this post on Instagram
