शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कब है छठ पूजा का पहला अर्घ्य ? जानें 15 नवंबर को आपके शहर में सूर्यास्त और संध्या अर्घ्य का समय – Chhath Puja 2026 Sandhya Arghya Time Puja Vidhi Sunset Time Shubh Muhurat City Wise Time
अध्यात्म

कब है छठ पूजा का पहला अर्घ्य ? जानें 15 नवंबर को आपके शहर में सूर्यास्त और संध्या अर्घ्य का समय – Chhath Puja 2026 Sandhya Arghya Time Puja Vidhi Sunset Time Shubh Muhurat City Wise Time

November 14, 2026


Chhath Puja 2026 Sandhya Arghya Time puja vidhi sunset time shubh muhurat city wise time

छठ पूजा पर अर्घ्य देने का समय
– फोटो : Chhath Puja 2026

विस्तार

Chhath Puja 2026: चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ जारी है। 15 नवंबर 2026 को छठ पर्व का तीसरा दिन है। इस दिन व्रती 36 घंटों के निर्जला व्रत के दौरान स्वयं और परिवार के सदस्य के साथ पवित्र नदी, तालाब या किसी जलाशय पर एकत्रित होते हैं। जहां पर व्रती पूरे विधि-विधान और पूजन सामग्री के साथ जल में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। छठ महापर्व का यह दिन सबसे खास माना जाता है। इसमें डूबते हुए सूर्य को संध्या अर्घ्य के लिए बांस के सूप, दउरे में मौसमी फल, नारियल, ठेकुआ और पारंपरिक प्रसाद रखते हैं, फिर छठी मैया की विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चना करते हैं। इस दिन व्रती सूर्यास्त से कुछ घंटे पहले ही नदी के किनारे बने छठ घाट पर एकत्रित हो जाते हैं। फिर सूर्यास्त होने के दौरान सूर्यदेव को जल और दूध समेत दूसरी पूजन सामग्रियों को अर्पित करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं 15 नवंबर को लोक आस्था के महापर्व छठ पर सूर्यास्त का समय आपके शहर में क्या रहेगा। 

Chhath Puja Arghya Time 2026: प्रमुख शहरों में संध्या और उषा अर्घ्य का समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, छठ महापर्व 2026 में संध्या अर्घ्य 15 नवंबर  को दिया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं 15 नवंबर को छठ महापर्व पर प्रमुख शहरों में सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य का समय।

छठ पूजा 2026: शहरों के अनुसार संध्या अर्घ्य का समय



















शहर


संध्या अर्घ्य का समय


पटना


शाम 5:01 बजे


दिल्ली


शाम 5:28 बजे


गया


शाम 5:03 बजे


रांची


शाम 5:04 बजे


लखनऊ


शाम 5:16 बजे


वाराणसी


शाम 5:10 बजे


प्रयागराज


शाम 5:14 बजे


गोरखपुर


शाम 5:06 बजे


कोलकाता


शाम 4:53 बजे


कानपुर


शाम 5:19 बजे


चंडीगढ़


शाम 5:26 बजे


गाजियाबाद


शाम 5:27 बजे


मेरठ


शाम 5:25 बजे


भोपाल


शाम 5:36 बजे

संघ्या अर्घ्य देने की विधि क्या है?

सबसे व्रती सूर्यास्त से पहले छठ घाट पर पंहुच जाएं और बांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, गन्ना, मूली, शकरकंदी, नारियल, मौसमी फल समेत सभी पूजन सामग्री एकत्रित कर लें। फिर घार पर छठी मैया के गीत गाते हुए सूर्यास्त का इंतजार करें। सूर्यास्त के समय पानी में खड़े होकर सूर्यदेव को जल और कच्चा दूध अर्पित करें और संतान की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ अगले दिन उषा अर्घ्य की तैयारी करें। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X