Sant Kabir Nagar News:टेंडर में गड़बड़ी, ईओ और लिपिक पर प्राथमिकी – Irregularities In Tender; Fir Against Eo And Clerk
संतकबीरनगर। मगहर नगर पंचायत में टेंडर और नीलामी प्रक्रिया में कथित अनियमितता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। संत कबीर समाधि स्थल पर कैफेटेरिया के संचालन के लिए जारी निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी और हाईकोर्ट में भ्रामक तथ्य प्रस्तुत करने के आरोप में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सीमा राय और लिपिक संजय कुमार दूबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जिला प्रशासन की शिकायत पर खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में निकाय सहायक बालकेश चौरसिया के मुताबिक, संत कबीर समाधि स्थल पर पुरातत्व विभाग के स्वामित्व में कराए गए विकास कार्य के तहत कैफेटेरिया के संचालन के लिए उपजिलाधिकारी खलीलाबाद और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मगहर के संयुक्त हस्ताक्षर से निविदा जारी की गई थी।
नगर पंचायत की ओर से 23 फरवरी को निविदा आमंत्रित की गई। इसके लिए नौ मार्च तक आवेदन मांगे गए। आरोप है कि निविदा प्रक्रिया में अर्चना सिंह पत्नी अवधेश सिंह ने सर्वाधिक बोली लगाई थी लेकिन उनके पक्ष में निविदा स्वीकृत करने की कार्रवाई जिम्मेदार अधिकारियों ने आगे नहीं बढ़ाई। निविदा स्वीकृत न होने पर अर्चना सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
इस पर 23 सितंबर 2026 को न्यायालय ने आदेश पारित करते हुए 29 अक्तूबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी और लिपिक की ओर से न्यायालय में जवाब दाखिल किया गया लेकिन उसमें निविदा प्रक्रिया और सक्षम स्तर से स्वीकृति के संबंध में सही तथ्यों को स्पष्ट नहीं किया गया। इसके बाद 29 अक्तूबर को हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी संतकबीरनगर के संबंध में प्रतिकूल आदेश पारित कर दिया।
क
