शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रावस्ती

Shravasti News:इंदिरा मैराथन में दौड़ेंगे श्रावस्ती के खिलाड़ी – Athletes From Shravasti To Participate In The Indira Marathon

November 14, 2026


श्रावस्ती। खेल विभाग की ओर से 19 नवंबर को प्रयागराज में 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन एवं हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि 42.195 किलोमीटर की मैराथन आनंद भवन से शुरू होकर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में समाप्त होगी। इसमें प्रथम विजेता को दो लाख, द्वितीय को एक लाख और तृतीय को 75 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 11 हजार रुपये है। चौथे से छठे स्थान तक 5100 रुपये दिए जाएंगे। पंजीकरण फॉर्म 8171623636, 9415147848 और 8318545609 पर व्हाट्सएप से या indiramarathonprayagraj@gmail.com पर ई-मेल से भेज सकते हैं। डाक से भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X