शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mau News:छठ मैया के गीत गाकर महिलाओं ने चावल चने की दाल और लौकी की सब्जी खाई – After Singing Songs Of Chhath Maiya, The Women Ate Rice, Gram Dal And Gourd Vegetable
मऊ

Mau News:छठ मैया के गीत गाकर महिलाओं ने चावल चने की दाल और लौकी की सब्जी खाई – After Singing Songs Of Chhath Maiya, The Women Ate Rice, Gram Dal And Gourd Vegetable

November 14, 2026


मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व डाला छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार से शुरू हो गया।

व्रती लोगों ने स्नान-ध्यान के बाद चार दिवसीय व्रत का संकल्प लिया। शुद्धतापूर्वक चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी तैयार की और उसे खाया। बाद में प्रसाद स्वरूप पूरे परिवार के लोगों ने यही खाया, इसके साथ ही व्रत की तैयारियां तेज हो गईं। वहीं घरों में महिलाओं ने छठ व्रत से संबंधित गीत गाए और पूरे घर की साफ-सफाई की। बाजारों में दोपहर बाद चहल-पहल देखी गई।

घरों में अर्घ्य के लिए पकवान बनाने की तैयारियां भी शुरू हो गईं। गेहूं को धोकर सुखाया गया। शनिवार को खरना होगा, इसके तहत सुबह से व्रती लोग निराजल व्रत रहेंगे और शाम को खीर बनाकर चंद्र और मां षष्ठी की पूजा कर जल ग्रहण करेंगे। अर्घ्य के लिए बने घाटों पर पहुंच कर घाट की पूजा की जाएगी।

रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। पर्व के मद्देनजर नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, चौक, गोला बाजार, घास बाजार सहित जिले के मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, मधुबन, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में गहमागहमी रही।

जिले के बाजारों में छठ पूजा से संबंधित सामान की दुकानें सजने लगी हैं। पर्व के मद्देनजर छठ पूजन से संबंधित बाजार में दुकानें सजने लगी है। व्रती के परिजन सूप, डाला, नारियल, गेहूं, घी, गुड़, साड़ी, पूजा के बर्तन, पूजन सामग्री आदि खरीदने में जुट गए हैं।

नगर के ब्रह्मस्थान स्थित पोखरे की सफाई अंतिम चरण में

नगर के ब्रह्मस्थान स्थित पोखरे की सफाई अंतिम चरण में

नगर के ब्रह्मस्थान स्थित पोखरे की सफाई अंतिम चरण में

नगर के ब्रह्मस्थान स्थित पोखरे की सफाई अंतिम चरण में

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X