Jaunpur News:50, 100 और 200 मीटर दौड़ में चंदवक की आस्था ने हासिल किया प्रथम स्थान – Chandvak’s Faith Won First Place In The 50, 100, And 200 Meter Races
डोभी। गणेश राय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50, 100 और 200 मीटर दौड़ में चंदवक की आस्था प्रथम रहीं। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अमरौना के शिवम यादव और 100 व 200 मीटर में विसुनपुर के अरमान ने पहला स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में विसौरी के सूरज और 400 मीटर में अमरौना के किशन राजभर विजेता रहे। बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में अंशिका तथा 400 मीटर में हरिहरपुर की रोशनी प्रथम रहीं। लंबी कूद में किशन (अमौरा) ने 4.20 मीटर और अमृता सोनकर (हरिहरपुर) ने 3.40 मीटर की छलांग लगाई। गोला प्रक्षेपण में हर्ष कुमार ने 10 मीटर और गुड़िया खैरवार ने 8.50 मीटर की दूरी तय की। डिस्कस थ्रो में मुरलीधर गिरि ने 19.75 मीटर और गुड़िया खैरवार ने 14.80 मीटर के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी के प्राथमिक बालक और बालिका वर्ग में देवलासपुर, उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में तरांव तथा बालिका वर्ग में बगेरवा की टीम विजेता रही। पीएम श्री बगेरवा और यूपीएस तरांव के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन सतीश कुमार यादव ने किया।
इसके पहले खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक रघुवंशी और मंत्री संतोष सिंह समेत अन्य अतिथियों ने शुभारंभ किया। समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
