शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 नवंबर से – Purvanchal University’s Odd Semester Exams From November 20

November 14, 2026


मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने करीब 20 नोडल केंद्र निर्धारित किए हैं। इनके अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी 33 पृष्ठों की केंद्र सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के अनुसार सत्र 2026-27 में बीए, बीएससी, बी.कॉम, एमए, एमएससी और एम.कॉम की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं निर्धारित तिथि से शुरू होंगी।

केंद्र सूची में जौनपुर, गाजीपुर और प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र के महाविद्यालय शामिल हैं। जौनपुर में तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नागरिक डिग्री कॉलेज जंघई, श्रीगणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोभी, राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय प्रतापगंज, कुटीर पीजी कॉलेज चक्के, सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावां, बयालसी महाविद्यालय जलालपुर, सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर, मड़ियाहूं पीजी कॉलेज और गांधी स्मारक महाविद्यालय समोधपुर सहित कई महाविद्यालयों को केंद्र व्यवस्था में शामिल किया गया है।

गाजीपुर में हिंदू डिग्री कॉलेज जमानिया, समता पीजी कॉलेज सादात, राजकीय महिला पीजी कॉलेज, श्रीमहंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर, शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर सहित अन्य महाविद्यालय शामिल हैं।

सूची में केंद्रों के साथ संबंधित महाविद्यालयों और छात्र-छात्राओं की श्रेणी का विवरण भी दिया गया है। कई केंद्रों पर छात्राओं और छात्रों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X