Jaunpur News:18 मांगों के लिए फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना – Pharmacists Staged A Protest At The Cmo Office For 18 Demands
जौनपुर।
जिला मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने 18 मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद फार्मासिस्टों ने सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम को मांगपत्र सौंपा। इसमें पदनाम परिवर्तन, वेतनमान में सुधार, रिक्त पदों पर नियुक्ति और कार्यक्षेत्र से जुड़ी विसंगतियां दूर करने समेत विभिन्न मांगें उठाई गईं। एसोसिएशन ने शासन को भेजे मांगपत्र में फार्मासिस्ट का पदनाम बदलकर फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट का पदनाम चीफ फार्मेसी अधिकारी करने की मांग की। विशेष कार्याधिकारी (फार्मेसी) का पदनाम सहायक निदेशक फार्मेसी करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके अलावा फार्मासिस्टों को प्राथमिक उपचार के साथ सीमित आवश्यक दवाएं लिखने का अधिकार देने और ग्रामीण अस्पतालों में ओपीडी शुरू कराने की मांग की गई। इस दौरान राजेंद्र कुमार, दिनेश, राहुल, सतीश कुमार आदि रहे।
