शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:यू-ट्यूब पर गाय खरीदने के नाम पर पशुपालक से 1.42 लाख की ठगी – A Cattle Owner Scammed Out Of 1.42 Lakh In The Name Of Buying A Cow On Youtube

November 14, 2026


A cattle owner scammed out of 1.42 lakh in the name of buying a cow on YouTube

सुइथाकला। यू-ट्यूब पर गाय का वीडियो देखकर उसे खरीदने के चक्कर में ऊंचगांव निवासी पशुपालक तिलकधारी सिंह ने 1,42,600 रुपये गंवा दिए। आरोप है कि विक्रेता ने गाय भेजने के नाम पर अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे धनराशि मंगा ली। इसके बाद गाय नहीं पहुंची तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। तिलकधारी सिंह ने अक्तूबर में यूट्यूब पर गाय का वीडियो देखकर उसे खरीदने के लिए जयपुर (राजस्थान) निवासी रूपेश कुमार से संपर्क किया। उसके कहने पर पांच हजार रुपये एडवांस भेज दिए। इसके बाद गाय के रास्ते में चारा-पानी की व्यवस्था के नाम पर 10,600 रुपये और मंगा लिए। आरोपी ने आठ अक्तूबर को ट्रक से गाय भेजने की बात कही। अगले दिन ट्रक की जांच होने का हवाला देकर शेष रकम भी भेजने को कहा। इस पर तिलकधारी ने 1.27 लाख रुपये और भेज दिए। पूरी रकम मिलने के बाद भी गाय नहीं पहुंची। इसके बाद पीड़ित ने 13 अक्तूबर को साइबर हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। एक महीने तक कार्रवाई नहीं होने पर 12 नवंबर को सरपतहां थाने में आरोपित रूपेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बैंक खाते और मोबाइल नंबर की जानकारी खंगाली जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X