यूपी:32 हजार के इंतजार में 70 लाख की बस, वर्कशॉप में खा रही धूल; त्योहार पर यात्री होते रहे परेशान – 70 Lakh Roadways Bus Sits Idle Awaiting Batteries Worth Just 32,000

वर्कशॉप में बसें खा रही धूल
November 14, 2026

वर्कशॉप में बसें खा रही धूल
त्योहार पर घर जाने के लिए यात्रियों को रोडवेज बसों में सीट मिलने की उम्मीद थी लेकिन बसों की कमी से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर डिपो की वर्कशॉप में करीब 40 से 50 बसें महीनों से खड़ी हैं। इन बसों में दो बैटरियां लगती हैं, जिनकी कीमत करीब 32 हजार रुपये है। बैटरी नहीं लगने से करीब 70 लाख की बस धूल फांक रही है।
ईदगाह, आगरा फोर्ट, ताज, फाउंड्री नगर, बाह डिपो में ऐसी बसें खड़ी हैं। एक बैटरी की कीमत करीब 16 हजार रुपये है। दोनों बैटरियां उपलब्ध नहीं होने से बसें स्टार्ट नहीं हो रही हैं। डिपो स्तर से इन बसों को सड़क पर उतारने में आ रही दिक्कतों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई थी। इसमें स्टाफ और मैनपावर की कमी का भी उल्लेख किया गया था। मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के बाद भी बसें सड़क पर नहीं आ सकीं।
त्योहार पर रोडवेज ने 572 बसों के संचालन का दावा किया लेकिन सभी बसें ऑन रोड नहीं हो पाईं। इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव ने बताया कि उन्होंने सभी डिपो से वर्कशॉप में खड़ी बसों की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट भी मांगी है। बैटरियों की खरीद मुख्यालय स्तर से होती है। इनकी मांग भेजी जा चुकी है। बैटरियां मिलते ही बसों में लगवाकर उन्हें जल्द सड़क पर उतारा जाएगा।
दो साल में 110 बसें बेड़े से बाहर
आगरा परिक्षेत्र के छह डिपो में वर्ष 2026 में 51 और वर्ष 2025 में 59 बसों को समय पूरा होने पर बेड़े से बाहर किया गया है। कुल 110 बसों को नीलामी के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें आगरा फोर्ट की 17, ईदगाह की 25, ताज की 15, फाउंड्री नगर की 13, बाह की सात और मथुरा डिपो की 34 बसें शामिल हैं।
November 14, 2026
स्कॉर्पियो में लगा दी आग विस्तार दिवाली की रात भाजपा नेता की स्कॉर्पियो जलाने के मामले में शुक्रवार को एत्माद्दौला पुलिस ने 10 नामजद समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्रकाश नगर, नुनिहाई निवासी भाजयुमो महानगर महामंत्री सौरभ राठौर का आरोप है कि पुरानी रंजिश में दीप सेंगर उर्फ पंचानंद, कौशल सेंगर, पिंटू […]
November 14, 2026
मथुरा-वृंदावन में आयकर का छापा – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार मथुरा के जिन कारोबारियों के ठिकानों पर शुक्रवार को आयकर विभाग ने छापा मारा, उनमें से एक कारोबारी ने बीते माह जयपुर में कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को आठ से दस किलो सोने से बने उपहार बांटे थे। दिवाली पर भी लोगों को […]
November 13, 2026
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित राधा किशोरी सेवा धाम के कथावाचक इंद्रदेव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र की एक महिला द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच महिला ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई है। वीडियो में महिला ने संत पर गंभीर आरोप लगाने […]
