शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
विकासनगर में सड़क हादसा:अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से सात वर्षीय कनिका की मौत, एक घायल; आरोपी फरार – Seven-year-old Girl Dies After Being Hit By An Unidentified Biker In Vikasnagar
देहरादून

विकासनगर में सड़क हादसा:अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से सात वर्षीय कनिका की मौत, एक घायल; आरोपी फरार – Seven-year-old Girl Dies After Being Hit By An Unidentified Biker In Vikasnagar

November 14, 2026


Seven-year-old girl dies after being hit by an unidentified biker in vikasnagar

सड़क हादसे में कनिका की मौत

विस्तार

विकासनगर के लाइन जीवनगढ़ निवासी सात वर्षीय कनिका की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद वर्षीय सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को लाइन जीवनगढ़ में कालिंदी अस्पताल के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शुक्रवार रात दुर्घटना की सूचना मिली थी। इस पर चीता पुलिस डाकपत्थर मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लेहमन अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने कनिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनीता को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार बाइक सवार और वाहन की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X