शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बाराबंकी:ट्रेन से कटकर मां-तीन बेटियों की मौत, पति बोले-बहुत हिम्मती थी किरण, सुसाइड नहीं हादसा भी हो सकता है – Woman And Three Daughters Died After Being Hit By Train In Barabanki Husband Said Kiran Was Very Courageous
बाराबंकी

बाराबंकी:ट्रेन से कटकर मां-तीन बेटियों की मौत, पति बोले-बहुत हिम्मती थी किरण, सुसाइड नहीं हादसा भी हो सकता है – Woman And Three Daughters Died After Being Hit By Train In Barabanki Husband Said Kiran Was Very Courageous

November 14, 2026


woman and three daughters died after being hit by train in Barabanki husband said Kiran was very courageous

जानकारी देते किरण के पति तेजराम व पिता बाबूराम।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाराबंकी में गांधी नगर मोहल्ले में शुक्रवार शाम एक हृदय विदारक घटना में किरण पाल (39) और उनकी तीन बेटियों कनिष्का, अनुष्का व काव्या की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार को चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे रिश्तेदारों और परिचितों के बीच परिवार का दर्द छलक पड़ा। मृतका के पिता और पति ने घटना को लेकर अपनी बात रखी।

पिता बोले- तीन दिन पहले मिला था, तब कोई परेशानी नहीं बताई 

किरण के पिता बाबूराम ने बताया कि वह घटना से तीन दिन पहले अपनी बेटी से मिलने गए थे। उस समय न तो उसने किसी तरह की परेशानी बताई थी और न ही वह परेशान दिखाई दे रही थी। पिता के मुताबिक, उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि परिवार पर ऐसा दुख टूट पड़ेगा।

पति बोले- किरण बहुत हिम्मती थी, यह हादसा हो सकता है 

किरण के पति तेजराम ने कहा कि कुछ लोग लोन की किस्त कटने की वजह से पत्नी के परेशान होने की बात कह रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। उनकी पत्नी बहुत हिम्मती थी। शहर में बाढ़ आई थी, तब भी उसने पूरे परिवार के साथ मजबूती से परिस्थितियों का सामना किया था और वह मुश्किल वक्त में भी हिम्मत नहीं हारती थी। पति ने घटना को लेकर यह भी कहा कि संभव है कि यह दुर्घटना रही हो। जांच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो होना था, वह हो गया।

परिवार में अब अकेली बची 12 साल की रिया

इस हादसे में परिवार की 12 वर्षीय बेटी रिया बच गई थी। घटना के वक्त वह अपने पिता के साथ बाजार गई हुई थी। मां और तीन बहनों की मौत के बाद अब परिवार में रिया ही बची है। शनिवार को पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचे परिजन और रिश्तेदार गमगीन नजर आए। पूरे घटनाक्रम को लेकर अब भी कई सवाल हैं, जिनके जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X