शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बाराबंकी

श्री राम कथा :मुनि विश्वामित्र ने मांगे राम-लक्ष्मण – The Story Of Shri Ram: Sage Vishvamitra Asks For Ram And Lakshmana

November 14, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

Updated Sat, 14 Nov 2026 02:17 AM IST

The Story of Shri Ram: Sage Vishvamitra Asks for Ram and Lakshmana

घुंघटेरनिंदूरा। भगौली तीर्थ के रमुवापुर गांव में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रवाचक महेंद्र मुंदल महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाई। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए मुनि विश्वामित्र के राजा दशरथ के दरबार में पहुंचने का प्रसंग सुनाया। बताया कि राक्षसों के अत्याचार से चिंतित मुनि विश्वामित्र ने उनके संहार के लिए राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांगा, ताकि ऋषि-मुनि सुरक्षित रह सकें।

राजा दशरथ ने मुनि का आदर-सत्कार करते हुए उन्हें उचित आसन पर बैठाया और पुत्रों से उनके चरण स्पर्श कराए। मुनि की मांग सुनकर राजा दशरथ व्याकुल हो गए। उन्होंने राम को अत्यंत प्रिय बताते हुए उन्हें भेजने में असमर्थता जताई। इस दौरान परशुराम वर्मा, प्रकाश चंद और अमित वर्मा मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X