शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:एसडीएम ने बॉर्डर मैराथन की तैयारियों का लिया जायजा – Jammu And Kashmir News

November 14, 2026


आज चगड़ा से शेरपुर तक होगी दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने तथा खेलों एवं फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली बॉर्डर मैराथन की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को एसडीएम हीरानगर फूलैल सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ चगड़ा और शेरपुर पहुंचकर आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।

यह मैराथन वीरवार को होगी। इसका शुभारंभ चगड़ा से शुरू होकर शेरपुर तक सात किलोमीटर की दौड़ के बाद समापन होगा। एसडीएम ने दोनों स्थानों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए एसडीएम फूलैल सिंह ने कहा कि बॉर्डर मैराथन युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में काफी फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी भाग लेंगे। इसके अलावा सीआरपीएफ के जवानों, पुलिस कर्मियों और अन्य सुरक्षा बलों की भागीदारी भी रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और युवाओं से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान उनके साथ एसएचओ हीरानगर विक्रम शर्मा, तहसीलदार हीरानगर अनूप शर्मा, बीडीओ मढ़ीन जावेद इकबाल, सीडीपीओ हीरानगर प्रिया लक्ष्मी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X