शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोंडा

Gonda News:हादसे में व्यापारी की मौत, दो भाई घायल – Businessman Dies In Accident; Two Brothers Injured

November 14, 2026


झंझरी/गोंडा। करनैलगंज में बालपुर बाजार के पास शनिवार सुबह बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यापारी रेहान (19) की मौत हो गई और उनके दो भाई घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक से शहर जा रहे थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बलरामपुर के सादुल्लाहनगर निवासी मोहर्रम अली ने बताया कि उनके छोटे भाई रेहान लखनऊ के ठाकुरगंज के आदेश नगर, बरौरा दुबग्गा में रहकर सब्जी रखने वाले प्लास्टिक के कैरेट का कारोबार करते थे। वह और उनके मंझले भाई अकबर अली (22) भी कारोबार में सहयोग करते थे। शनिवार सुबह तीनों बाइक से गोंडा शहर जा रहे थे। बालपुर बाजार के पास करनैलगंज की ओर जा रही पिकअप से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रेहान को मृत घोषित कर दिया।

नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि बाइक चला रहे रेहान ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X