Shimla News:संशोधित पेंशन के इंतजार में पेंशनर, 3 दिन से धरना जारी – Pensioners Await Revised Pensions; Sit-in Protest Enters Third Day

November 14, 2026

उपायुक्त कार्यालय के बाहर पेंशनरों ने किया प्रदर्शन
वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो तेज होगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संशोधित पेंशन का इंतजार कर रहे प्रदेश के 2,300 पेंशनरों की मांगों को लेकर पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। समिति के छह दिवसीय धरने के तीसरे दिन शनिवार को पेंशनरों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर सीटीओ चौक पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान 11 सदस्य धरने पर बैठे जबकि 42 पेंशनरों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो आक्रोश रैली निकालने के बाद आंदोलन और तेज किया जाएगा। समिति के महासचिव भूप राम वर्मा ने कहा कि पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। जीपीएफ की निकासी में भी देरी हो रही है। बजट का प्रावधान न होने से स्वीकृत बिलों के भुगतान के लिए पेंशनरों को कोषागार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव शहरी विकास से मुलाकात की थी। इस दौरान बताया था कि प्रदेश के करीब 2300 पेंशनरों को अभी तक संशोधित पेंशन नहीं मिल पाई है और केवल 80 मामले ही स्वीकृत हुए हैं। सचिव ने निदेशक शहरी विकास को पेंशनरों के मामलों को जल्द स्वीकृत करने के निर्देश दिए थे लेकिन समिति का आरोप है कि अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। धरने में समिति के संयोजक मोहन ठाकुर सहित पीएन भारद्वाज, गोपाल जिल्टा, सुदामा शर्मा, देवेंद्र केवला, जय शंकर ठाकुर, हरि सिंह रांटा, नारायण दत्त शर्मा, डीपी शर्मा, नारायण शर्मा, नरेश कुमार और लीला दास ठाकुर सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
November 14, 2026
हिमाचल की बागवानी पर मंडराया संकट – फोटो : एआई। विस्तार प्रदेश में विदेशी फलदार पौधों के आयात और क्वारंटीन व्यवस्था की खामियों से बागवानी पर संकट गहराने की आशंका है। वर्ष 2024-25 के दौरान प्रदेश के चार स्वीकृत पोस्ट एंट्री क्वारंटीन सेंटरों से 3,13,825 फलदार पौधे आयात किए गए। इतनी बड़ी संख्या में पौधों […]
November 14, 2026
सांकेतिक तस्वीर। – फोटो : एआई। विस्तार हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की योगात्मक मूल्यांकन-दो परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू होंगी। समग्र शिक्षा परियोजना कार्यालय ने शुक्रवार को कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहली से पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं […]
November 14, 2026
सांकेतिक तस्वीर। – फोटो : pexel विस्तार हिमाचल प्रदेश में मधुमेह यानी डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि अब यह बीमारी केवल अधिक उम्र के लोगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। प्रदेश में मधुमेह के मरीजों में 22.33 फीसदी […]
