98 Million Year Old Praying Mantis Fossil With Leaves Found | 27.4 करोड़ साल पहले कॉकरोच से अलग हुआ था यह जीव, अब मिला 9.8 करोड़ साल पुराना फॉसिल
Last Updated:
म्यांमार के एंबर में वैज्ञानिकों को करीब 9.8 करोड़ साल पुरानी मेंटिस का जीवाश्म मिला है. फोलिमैंटिस हायलिनाला नाम की इस प्रजाति के पेट पर पत्तियों जैसी संरचनाएं मौजूद थीं. इनकी बनावट उसी दौर के सिलेजिनेला पौधे से मिलती है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह मेंटिस में पौधों की नकल करने का अब तक का सबसे पुराना स्पष्ट जीवाश्म प्रमाण है.
9.8 करोड़ साल पुरानी मेंटिस के पेट पर थीं पत्तियों जैसी संरचनाएं, म्यांमार के एंबर में मिला जीवाश्म. (Photo Credit : Yang et al., New Phytologist, 2026)
आज से करीब 9.8 करोड़ साल पहले म्यांमार के घने ट्रॉपिकल जंगलों में पेड़ों से चिपचिपा गोंद टपक रहा था. इसी गोंद यानी एंबर की एक बूंद में एक बेहद अनोखा प्रेइंग मेंटिस हमेशा के लिए कैद हो गया. अब 9.8 करोड़ साल बाद जब वैज्ञानिकों ने इस एंबर की जांच की तो उन्हें प्रकृति का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. इस कीड़े के पेट यानी एब्डोमेन का हिस्सा हूबहू पत्तियों जैसा बना हुआ है. फॉसिल रिकॉर्ड में यह अब तक का सबसे पहला और साफ सबूत है, जो दिखाता है कि प्रेइंग मेंटिस करोड़ों साल पहले भी पौधों की पत्तियों की नकल किया करते थे. इस कीड़े के पेट की बनावट उसी इलाके के एंबर में मिले विलुप्त पौधे सेलाजिनेला ग्रिमाल्डी से मिलती है.
फोलिमैंटिस हयालिनाला के नाम का क्या मतलब है?
9.8 करोड़ साल पहले इस कीड़े ने पत्तियों का रूप क्यों धरा था?
आज के दौर में ऐसे कई मेंटिस मौजूद हैं जो कई पीढ़ियों तक खास पौधों पर रहने की वजह से उन्हीं के जैसे दिखने लगे हैं. इनमें सबसे शानदार उदाहरण साउथ-ईस्ट एशिया में मिलने वाला ऑर्किड मेंटिस यानी हाइमेनोपस कोरोनेटस है. गुलाबी और क्रीम रंग की पंखुड़ियों जैसा शरीर रखने वाला यह कीड़ा हवा में फूल की तरह हिलता भी है.
लेकिन जिस दौर में फोलिमैंटिस हयालिनाला धरती पर रहता था, तब तक फूलों वाले पौधों का दबदबा शुरू नहीं हुआ था. इसलिए इस कीड़े के शरीर ने पीढ़ियों के विकास के बाद खुद को पत्तियों जैसा ढाल लिया.
पत्तियों जैसा दिखने वाले हर मेंटिस को अपने शिकार के करीब चुपचाप पहुंचने और खुद को बड़े शिकारियों से छिपाने में आसानी होती थी. बदले में पौधों को भी फायदा होता था क्योंकि ये मेंटिस पत्ती खाने वाले दूसरे शाकाहारी कीड़ों को खा जाते थे. जीव विकास के नियम के तहत ऐसे मेंटिस ज्यादा जिंदा बचे और उन्होंने अपने जीन अगली पीढ़ी तक पहुंचाए.
27.4 करोड़ साल पहले कॉकरोच से अलग होकर ये शिकारी कीड़े दुनिया भर में कैसे फैले?

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login
